inshorts

अपर्णा यादव ने आजम खान को बताया 'असुर', बोलीं- ऐसे भयंकरों की बात नहीं करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा है। कानपुर देहात में एक कथा कार्यक्रम के दौरान आजम की जेल से रिहाई पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कथा सुननी चाहिए, ऐसे 'असुरों-भयंकरों' की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने 2027 में यूपी में बीजेपी की जीत का भी दावा किया।