अपहरण केस में बयान दर्ज कराने यूपी पहुंचे ऐक्टर मुश्ताक आपबीती बताते समय SP के सामने रो पड़े

ऐक्टर मुश्ताक खान ने शनिवार को बिजनौर (यूपी) के सर्विलांस ऑफिस पहुंचकर अपने अपहरण के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, वह आपबीती बताते समय रो पड़े और एसपी अभिषेक झा ने उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, मुश्ताक खान ने उनका केस सिर्फ 4 दिनों में सुलझाने को लेकर बिजनौर और यूपी पुलिस को धन्यवाद दिया।