inshorts

अफेयर के शक में छत्तीसगढ़ में शख्स ने बम से उड़ाई पत्नी के बॉस की कार

दुर्ग (छत्तीसगढ़) में एक शख्स ने पत्नी का अफेयर उसके बॉस से होने के शक में बॉस की कार रिमोट कंट्रोल वाले बम से उड़ा दी है। शख्स ने पुलिस को बताया है कि उसने यूट्यूब से बम बनाना सीखा था। आरोपी की पत्नी एक रियल एस्टेट फर्म में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती है।