अफगानिस्तान में हमारा इतना निवेश है तो तालिबान से संबंध रखने में क्या हर्ज है: अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से तालिबान से बातचीत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "भारत ने अफगानिस्तान में पिछले शासन के दौरान विभिन्न परियोजनाओं पर अरबों रुपए खर्च किए हैं।" बकौल अब्दुल्ला, "जब हमने अफगानिस्तान में इतना निवेश किया है...तो तालिबान से संबंध रखने में क्या हर्ज है।"