inshorts

अफवाह से भगदड़ मची, इसका मतलब यह नहीं कि व्यवस्था खराब है: महाकुंभ पर बीजेपी सांसद

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ पर दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "किसी ने कोई छोटी-मोटी अफवाह फैला दी और कोई भगदड़ हो गई तो इसका मतलब यह नहीं कि व्यवस्था खराब है।" उन्होंने कहा, "मौत की जानकारी नहीं है। महाकुंभ में सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा है और हालात काबू में हैं।"