अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरों को खारिज करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ''अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें... सभी के स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।'' दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मलाइका अपने ब्रेकअप के बाद 'पूरी तरह आइसोलेशन' में हैं।