अफज़ाल अंसारी ने की मोहन भागवत की तारीफ, कहा- हिंदू धर्म के लिए RSS से बेहतर कोई नहीं

यूपी में सपा सांसद अफज़ाल अंसारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ करते हुए कहा है, "हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरएसएस से बढ़कर कोई प्लैटफॉर्म नहीं है।" बकौल अंसारी, आरएसएस के 3 दिवसीय शिविर के बाद मोहन भागवत ने महसूस किया है कि देश में एकता-भाईचारे की ज़रूरत है और नफरत का कारोबार बंद होना चाहिए।