ऐक्टर अर्जुन कपूर ने कहा है कि उन्हें अब किसी अपने को खोने से डर लगता है। उन्होंने कहा, "मैंने जीवन में कई अहम लोगों को खो दिया है इसलिए मैं और अधिक खोना नहीं चाहता। यह समय-समय पर मेरे व्यवहार में भी दिखता रहता है।" गौरतलब है, अर्जुन का हाल ही में ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हुआ है।