अब चीनी कब्ज़े का सत्य भी मान लेना चाहिए: पीएम के कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद राहुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के एक-दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "अब चीनी कब्ज़े का सत्य भी मान लेना चाहिए।" इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था, "चीन ने अवैध कब्ज़े वाले क्षेत्रों में बीते वर्षों में निर्माण कार्य किए...भारत ने इस अवैध कब्ज़े को स्वीकार नहीं किया है।"