रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अब यात्रियों को ट्रेन के कंबलों पर कवर चढ़े मिलेंगे। उन्होंने कहा, "यात्रियों के मन में कंबल को लेकर हमेशा एक संशय रहता था। उस संशय को दूर करने के लिए कंबल के कवर की शुरुआत की गई है।" अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक ट्रेन में यह बदलाव किया गया है।