inshorts

अब तक स्क्रीन पर किस नहीं किया, ऐसी कई भूमिकाओं को रिजेक्ट कर चुकी हूं: मीरा चोपड़ा

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने कहा है कि उन्होंने कभी फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं किया है। उन्होंने कहा, "मैंने अब तक पर्दे पर किस नहीं किया है...अपने शुरुआती दिनों में ऐसी कई फिल्मों (जिसमें किसिंग या इंटीमेट सीन्स हों) के लिए इनकार कर दिया था।" बकौल ऐक्ट्रेस, वह 'सेक्रेड गेम्स' में कुब्रा सेट जैसा किरदार नहीं निभा सकती हैं।