अब तो मेरे और आलिया के डीएनए का हिस्सा बन गई है 'ब्रह्मास्त्र': रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अब उनके व पत्नी-ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के डीएनए का हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा, "5 साल हो गए हैं...अयान मुखर्जी (निर्देशक), आलिया और मैं बहुत करीबी हैं...इसलिए हर समारोह...दिवाली, क्रिसमस और हमारी शादी में भी बस 'ब्रह्मास्त्र' की बातें करते रहते थे।"