अब दो दिन में नहीं बल्कि कुछ घंटों में क्लियर होंगे चेक: RBI गवर्नर

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि कारोबारी अवधि में अब कुछ ही घंटों में चेक स्कैन व क्लियर हो जाएंगे और इससे चेक पेमेंट में तेज़ी आएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में विस्तृत दिशानिर्देश जल्द ही जारी होंगे। वर्तमान में चेक ट्रांकेशन सिस्टम (सीटीएस) को चेक क्लियर करने में 2 कामकाज़ी दिन तक लग जाते हैं।

Load More