अब पीएम या सीएम बनने की इच्छा नहीं है, तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है: नीतीश कुमार

बिहार में महागठबंधन की बैठक में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है और वह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाएंगे। नीतीश ने कहा कि वह विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं। इससे पहले नालंदा में नीतीश ने कहा था कि आगे जो काम होगा उसे तेजस्वी पूरा करते रहेंगे।