अब प्रोजेक्ट चुनते समय और सावधान रहूंगा: बुसान फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट होने पर अली

अभिनेता अली फज़ल ने बुसान फिल्म फेस्टिवल में 'फॉरगेट मी नॉट' फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर नॉमिनेट होने पर कहा है कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है और वह इसके लिए शुक्रगुज़ार हैं। फज़ल ने कहा, "मैंने ठीक से पढ़ा नहीं था...मुझे नॉमिनेशन के बारे में मेरे मैनेजर से पता चला...अब प्रोजेक्ट चुनते समय और सावधान रहूंगा।"