inshorts

अब बड़े स्टार्स की डेट्स मिल जाती हैं लेकिन कैरेक्टर ऐक्टर्स की नहीं: ओटीटी को लेकर अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार ने ओटीटी को लेकर कहा है, "(कोविड-19) महामारी में ओटीटी को बढ़ावा मिला...इसका और विस्तार होगा। ऐक्टर्स को काम मिल रहा है और वे व्यस्त हैं।" उन्होंने कहा, "आज अगर आप एक कैरेक्टर ऐक्टर...को कास्ट करना चाहते हैं तो उनके पास डेट्स नहीं मिलेंगी। सबसे बड़े स्टार की डेट्स मिल जाएंगी लेकिन कैरेक्टर ऐक्टर्स की नहीं।"