अब भी स्तब्ध हूं, क्या सच में ऐसा हो रहा है: दादा साहब फाल्के पुरस्कार को लेकर मिथुन
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने की घोषणा पर कहा है, "मैं अभी भी स्तब्ध हूं। क्या सच में मेरे साथ ऐसा हो रहा है?" उन्होंने कहा, "मैं कुछ नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर आऊंगा। मुझे अपना घर चलाने के लिए हर तरह की फिल्में करनी पड़ीं।"