अब रेल का न्यूनतम किराया ₹8 से बढ़कर ₹30 हुआ: अखबार की खबर शेयर कर सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को एक अखबार की खबर शेयर कर लिखा, "रविवार को महंगाई से छुट्टी नहीं। अब रेल का न्यूनतम किराया ₹8 से बढ़कर ₹30 हुआ।" खबर के मुताबिक, कोविड-19 काल में बंद होने के बाद बहाल हुईं पैसेंजर ट्रेनों के नंबर बदलकर उन्हें अनारक्षित-मेल एक्सप्रेस का दर्जा दिया गया है जिनका न्यूनतम किराया ₹30 होगा।