inshorts

अब वह इंजीनियरिंग का छात्र है: कबाड़ से आयरन मैन का सूट बनाने वाले लड़के पर महिंद्रा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कबाड़ से ‘आयरन मैन सूट’ बनाने वाले 22-वर्षीय प्रेम निंगोमबाम का एक और वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा ने बताया कि प्रेम फिलहाल महिंद्रा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। बकौल महिंद्रा, प्रेम ने हाल ही में महिंद्रा के ऑटो डिज़ाइन स्टूडियो में इंटर्नशिप की जहां वह एडवांस्ड कार डोर ओपनिंग मैकेनिज़्म पर काम करते दिखे।