अब समझ आ रहा कि विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिए 'आप' को पुलिस चाहिए थी: लांबा
कवि कुमार विश्वास के घर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पर पहुंची है। इससे पहले कुमार विश्वास के घर पुलिस के पहुंचने पर लांबा ने ट्वीट किया था, "अब समझ आ रहा...कि 'आप' को पुलिस क्यों चाहिए थी...बीजेपी की तरह...अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए...थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।"