अब हम हमेशा एनडीए में ही रहेंगे: बिहार के सीएम नीतीश कुमार
हाल ही में महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में लौटे बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है, "जिनके साथ हम पहले थे उनके साथ आ गए। अब हमेशा इधर (एनडीए) ही रहेंगे।" उन्होंने 'INDIA' गठबंधन पर कहा, "मैंने तो कहा था कि नाम भी दूसरा रखो...वहां कोई काम नहीं हो रहा था।"