अब हिंदी कविता प्राइवेट जेट्स में उड़ती है: प्राइवेट जेट के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर मुंतशिर

गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्राइवेट जेट के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हिंदी और हिंदी के कवि को कोई कमज़ोर समझने की गलती न करे। अब हिंदी कविता प्राइवेट जेट्स में उड़ती है। लिखते रहो साथियों!" मुंतशिर के लिखे गए शब्दों की कई लोगों ने आलोचना की जबकि कुछ यूज़र्स ने कहा, "सुंदर।"