शाहरुख खान ने 'डैडी कूल' गाने के लॉन्च इवेंट में बताया है कि छोटे बेटे अबराम उन्हें Gen-Z स्लैंग सिखाते हैं। अबराम ने उन्हें 'ऑरा फार्मिंग' और 'मॉगिंग' जैसे शब्द सिखाए। शाहरुख ने बताया कि जब वह अपने सिक्स पैक एब्स दिखाकर लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे थे तब अबराम ने उन्हें ये शब्द सिखाए।