अभी तो गृह विभाग छीना है, नीतीश से बीजेपी CM की कुर्सी भी छिनेगी: मुकेश सहनी
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार में गृह मंत्रालय बीजेपी के कोटे में जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी गृह विभाग छीना गया है...बीजेपी बहुत जल्द नीतीश कुमार से सीएम की कुर्सी भी छिनेगी...बिहार में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है।" उन्होंने कहा, "जनता को सोचना है मोदी राज चलेगा या जनता का राज।"