inshorts

अभी तक नहीं मिली PM द्वारा घोषित ₹1600 करोड़ की बाढ़ सहायता राशि: पंजाब के वित्त मंत्री

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया है कि राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ के मुआवज़े के लिए पंजाब ने ₹20000 करोड़ की मांग की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1600 करोड़ की सहायता राशि दिए जाने का एलान किया था। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ₹1600 करोड़ की सहायता राशि अभी तक जारी नहीं हुई है।"