inshorts

अभिनेता अखिल अक्किनेनी 24 मार्च 2025 को करेंगे शादी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे व अभिनेता अखिल अक्किनेनी 24 मार्च 2025 को ज़ैनब रावदजी से शादी करने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अखिल और ज़ैनब की शादी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद इस जोड़े ने 26 नवंबर 2024 को एक निजी समारोह में सगाई की थी।