19 अप्रैल को 57 साल के हुए अभिनेता अरशद वारसी ने 2020 में एक X पोस्ट में बताया था कि उन्होंने बेहद सख्त डाइट के ज़रिए 1 महीने में 6 किलोग्राम वज़न घटाया। उन्होंने लिखा था, "ज़ीरो कार्ब्स, इंटरमिटेंट फास्टिंग, कार्डियो वर्कआउट और वेट ट्रेनिंग...मैंने 30 दिनों में 6 किलोग्राम वज़न घटा लिया...4 किलोग्राम और घटाना है।"