दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। मध्यमवर्गीय सिंधी परिवार में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक में करियर की शुरुआत की और उन्हें 'शोले', 'खट्टा मीठा' और 'चुपके चुपके' जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए याद किया जाएगा।