अभिनेता आमिर खान ने की गौरी स्प्रैट को डेट करने की पुष्टि
अभिनेता आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत काम कर रहीं गौरी स्प्रैट को डेट करने की पुष्टि की है। आमिर ने बताया कि वह गौरी के साथ रहते हैं जो 6 साल के एक बेटे की मां हैं। बकौल आमिर, गौरी उनके परिवार से भी मिल चुकी हैं और वे लोग उन दोनों के रिश्ते से खुश हैं।