मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) के ऑफिस में वरिष्ठ अभिनेता दीपक काज़ीर केजरीवाल के साथ असोसिएशन के ही कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर मारपीट की है। CINTAA की आजीवन सदस्य डेज़ी क्लेमेंट्स ने बताया, "दीपक को अंदर जाने से रोका गया। सवाल पूछने पर अरमान ताहिल, बृजेश, राम और सपन भट्टाचार्य ने उन्हें लात-घूंसों से मारा।"