अभिनेता दिलीप राज का 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
कन्नड़ अभिनेता-निर्माता दिलीप राज का बुधवार तड़के 47 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत बेंगलुरु के एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिलीप ने 'यू-टर्न और 'बॉयफ्रेंड' जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं।