inshorts

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद फैन्स के लिए उनका आखिरी संदेश हुआ वायरल

अभिनेता धर्मेंद्र का अपने फैन्स के लिए आखिरी संदेश वायरल हो गया है। 2 अक्टूबर के वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, "तमाम भाई-बहनों को...दशहरा की शुभकामनाएं...भगवान आपको लंबी सेहत दे, खुशियां दे...आप नेक बन के रहेंगे तो तरक्की ही तरक्की है।" उनके निधन के बाद पोस्ट पर कमेंट कर एक यूज़र ने कहा, "सर...आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे।"