अभिनेता प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार रचाई शादी, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता प्रतीक बब्बर ने शुक्रवार को वैलेंटाइन्स डे पर प्रिया बनर्जी से शादी कर ली और उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "मैं हर जन्म में तुमसे शादी करूंगा।" प्रतीक के सौतेले भाई व ऐक्टर आर्य बब्बर ने बताया था कि उन्होंने शादी में पिता राज बब्बर को भी नहीं बुलाया। प्रतीक की यह दूसरी शादी है।