अभिनेता प्रवीण डबास सड़क हादसे में हुए घायल, आईसीयू में हैं भर्ती

अभिनेता प्रवीण डबास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने सभी टेस्ट कर लिए हैं और उनकी पत्नी-अभिनेत्री प्रीति झंगियानी अस्पताल में उनके साथ हैं। प्रवीण 'खोसला का घोसला' और 'मॉनसून वेडिंग' समेत कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।