अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

दिल्ली में मंगलवार को आयोजित 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "इस पुरस्कार के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं नए लोगों से कहूंगा कि हिम्मत नहीं हारना, सपने देखना कभी बंद नहीं करना, सपनों को कभी सोने नहीं देना।"

Load More