अभिनेता मुश्ताक खान के किडनैपर्स ने शक्ति कपूर के अपहरण की भी बनाई थी योजना: यूपी पुलिस
बिजनौर पुलिस (यूपी) ने बताया है कि अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण करने वाले गिरोह ने अभिनेता शक्ति कपूर के अपहरण की भी योजना बनाई थी। बकौल पुलिस, गिरोह ने एक कार्यक्रम के लिए शक्ति कपूर को ₹5 लाख की पेशकश की लेकिन एडवांस के चलते बात नहीं बनी थी। पुलिस ने मुश्ताक के 4 किडनैपर्स को गिरफ्तार किया है।