अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई ₹3,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, 2 दिन बाद होना था प्रमोशन

अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को हरियाणा एंटी-करप्शन ब्यूरो ने ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, जल सेवा मंडल (हिसार) में डिस्ट्रिक्ट-लेवल के अधिकारी राजेश का 2 दिन बाद प्रमोशन होने वाला था। गौरतलब है, यशपाल ने 'लगान', 'गंगाजल', 'अब तक छप्पन' और 'अपहरण' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Load More