अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक कार्यक्रम में स्टेज पर जलती मोमबत्तियों से मोम अपने चेहरे पर डालते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "प्राचीन कलारीपयट्टू और योग का सम्मान...जो हमें असीमित ताकत देते हैं। मोमबत्ती का मोम और बंद आंखें...योद्धा भावना का प्रतीक!।" ऐक्ट्रेस अदा शर्मा ने कमेंट किया, "आग लगा दी स्टेज पर और खुद पर भी।"