अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में स्नान करने के बाद बजाया शंख, कहा- बहुत खुश हूं

अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में स्नान करने के बाद संतों के साथ शंख बजाया जिसका वीडियो सामने आया है। जामवाल ने कहा, "महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है उसके आगे कुछ नहीं है।" उन्होंने कहा, "महाकुंभ में स्नान करना मेरी मां का सपना था और सरकार ने यहां पर बहुत अच्छा आयोजन किया है।"