अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने तलाक लेने के बाद आए जीवन में बदलावों पर बात की है। उन्होंने बताया कि तलाक उनकी ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वह अपनी कंपनी एंजॉय करना सीख रही हैं। बकौल सीमा, वह पहले निर्भर रहती थीं लेकिन तलाक के बाद खुद चीज़ें करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।