अभिनेता हिरण चटर्जी ने मॉडल संग की शादी, पहली पत्नी ने दूसरी शादी को बताया 'अवैध'
बंगाली अभिनेता व बीजेपी नेता हिरण चटर्जी ने वाराणसी में रितिका गिरी नामक मॉडल से दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी अनिंदिता ने इस (दूसरी) शादी की वैधता पर सवाल उठाए जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हिरण और अनिंदिता का न तो तलाक हुआ है और न ही वे कानूनी रूप से अलग हुए हैं।