अभिनेत्री अनन्या पांडे ने खरीदी ₹3.38 करोड़ की रेंज रोवर कार
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में सफेद रंग की रेंज रोवर कार खरीदी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत ₹3.38 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, अनन्या के पास बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज़ ई-क्लास और स्कोडा कोडिएक जैसी अन्य लग्ज़री गाड़ियां भी हैं। अनन्या की फिल्म 'बैड न्यूज़' 19 जुलाई को रिलीज़ हुई थी।