अभिनेत्री की गंदे संदेश भेजने की शिकायत के चलते गई मंत्री की कुर्सी: मुरुगन को लेकर रिपोर्ट
एक्सप्रेस केरल के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के अचानक इस्तीफे के पीछे बॉलीवुड अभिनेत्री की शिकायत के संकेत मिले हैं। मुरुगन ने अप्रैल-2030 तक के कार्यकाल वाली राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी है। बताया गया कि वह तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं। हालांकि, बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, एक अभिनेत्री ने अनुचित संदेश भेजने की शिकायत की थी।