अभिनेत्री कस्तूरी शंकर हुईं 'लापता', तेलुगू समुदाय के खिलाफ दिया था विवादित बयान
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कस्तूरी शंकर तेलुगू समुदाय के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद से 'लापता' हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री के खिलाफ चेन्नई में कई मामले दर्ज होने के बाद से वह 'लापता' हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी तलाश के लिए स्थानीय पुलिस जब उनके घर पहुंची तो उनका घर बंद था और उनका फोन भी बंद है।