ऐक्ट्रेस अमृता राव की बहन और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका राव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग वेन्यू पर पारंपरिक तम-ब्रह्म रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन उन्होंने इनमें पति का चेहरा छिपा दिया है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी समारोह में उपस्थित रहे।