कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने मलाइका अरोड़ा की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर दावा किया कि अभिनेत्री ने 2019 में अपना 46वां जन्मदिन मनाया था। उनके मुताबिक, गुरुवार को उनका 52वां जन्मदिन था। हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए उनकी बहन-अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने कहा, "कई वर्षों से 50 साल की होने के बाद...आखिरकार आप 50 की हो गईं।"