अभिनेत्री रेखा को जेद्दाह में 'रेड सी ऑनरी अवार्ड' से किया गया सम्मानित
बॉलीवुड की दिग्गज ऐक्ट्रेस रेखा जेद्दाह में चल रहे रेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। रेखा को इस दौरान सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए 'रेड सी ऑनरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेखा की फिल्म 'उमराव जान' भी दिखाई गई जो साल 1981 में रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट रही थी।