अभिनव कश्यप से पूछना चाहता हूं 'क्या कोई काम मिला भाई?': सलमान खान
ऐक्टर सलमान खान ने 'बिग बॉस-19' में फिल्ममेकर अभिनव कश्यप पर तंज कसते हुए कहा है, "मुझे सिर्फ इतना पूछना है कि काम मिल गया क्या भाई?" सलमान ने कहा, "अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है तो खुद के परिवार के पीछे पड़ो...पत्नी-बच्चों का खयाल रखो...मैं आपको ग्रो करते हुए देखना चाहता हूं, आप काफी टैलेंटेड हो।"