अभिषेक के शरीर पर खून के थक्के जम गए, BJP ने अस्पतालों पर दबाव डालकर डिस्चार्ज करवाया: ममता
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर सोनारपुर में हमले के दौरान उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। ममता ने आरोप लगाया कि अभिषेक के शरीर पर खून के थक्के जम गए हैं और बीजेपी व पुलिस ने अस्पतालों व डॉक्टरों पर उन्हें डिस्चार्ज करने का दबाव डाला।