अभिनेता अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन का एक पुराना पत्र वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने फिल्म 'दसवीं' के लिए निम्रत की ऐक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। इस पत्र को शेयर करते हुए निम्रत ने लिखा था, "सर, आपको मेरा सहप्रेम, अनंत धन्यवाद। आज अल्फाज़ और भावनाएं, दोनों कम पड़ रही हैं।"